बड़ी ख़बर- हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक हुए भाजपा में शामिल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को दिल्ली में पहले चरण में कांग्रेस के 6 बागी विधायक- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा ने हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

इसके बाद निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, के एल ठाकुर और होशियार सिंह भी भाजपा में मिल गए। इस मौके पर ज्याराम ठाकुर और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

इस घटनाक्रम से हिमाचल की सियासत में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के लिए मुश्किल कि घड़ी आने वाली है। बताए जा रहा है कि भले ही नम्बर गेम में अभी कांग्रेस आगे है लेकिन अभी और भी विधायक बगावत कर सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा की गाड़ी ओवरलोड, छत पर बिठाने की कोशिश, किसी दिन विस्फोट से हो जाएंगे धराशाई- राजेश धर्माणी

Sat Mar 23 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस के छह बागियों और निर्दलियों के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा है। धर्माणी ने तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी की गाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर ओवरलोडेड है अब लोगों को छत पर बिठाया जा रहा है। ऐसे […]

You May Like

Breaking News