IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

IFS समीर रस्तोगी ने संभाला CPD जाइका का कार्यभार, शिमला मुख्य कार्यालय में स्टाफ के साथ किया संवाद

एप्पल न्यूज़, शिमला

 आईएफएस अधिकारी एवं हिमाचल प्रदेश वन विभाग के पीसीसीएफ समीर रस्तोगी ने जाइका वानिकी परियोजना में मुख्य परियोजना निदेशक का कार्यभार संभाला।

शनिवार को वह जाइका मुख्य कार्यालय शिमला पहुंचे और परियोजना में सेवारत अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद किया।

इससे पूर्व जाइका के परियोजना निदेशक श्रेष्ठानंद शर्मा ने सीपीडी समीर रस्तोगी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने गत शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर 1988 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी को जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक का जिम्मा सौंपा।

गौरतलब है कि समीर रस्तोगी 1988 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश वन विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

इस दौरान वह डीएफओ, सीसीएफ और अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, मिड हिमालयन परियोजना में क्षेत्रीय परियोजना निदेशक बिलासपुर व वन विकास निगम में उत्कृष्ठ पद पर सेवारत थे।

उन्होंने फरवरी 2019 से फरवरी 2024 तक केंद्र सरकार की सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय कैमिकल्स एंड फर्टीलाइजर लि. मुम्बई में चीफ विजिलेंस ऑफिसर के पद पर सेवाएं दीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मतदाता जागरूकता के लिए विस्तृत नेटवर्क का लाभ और नवोन्मेषी कदम उठाएं- मनीष गर्ग

Sun Apr 7 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भागीदार विभागों और निगमों के साथ सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीस्पेशन (स्वीप) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन […]

You May Like

Breaking News