“वीरभद्र सिंह भी मंडी से सांसद रहे अब विक्रमादित्य सिंह को भी मिलेगा मंडी की जनता का प्यार”- प्रतीभा सिंह

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट में से दो सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं जबकि दो सीट पर अभी प्रत्याशी तय नही हो पा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र दो सीट पर प्रत्याशी का चयन कर लेगी। हाईकमान के समक्ष सर्वे की रिर्पोट भी रखी गई है जल्द बेहतर और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतार दिए जाएंगे।

मंडी से विक्रमादित्य सिंह को इस बार प्रत्याशी बनाया गया है। मंडी के लोगों का कांग्रेस को पहले भी आशीर्वाद मिलता रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी मंडी से सांसद रहें हैं अब विक्रमादित्य सिंह को भी मंडी की जनता का प्यार मिलेगा।

वहीं भाजपा के संकल्प पत्र को प्रतिभा सिंह ने चुनावी करार देते हुए कहा कि इससे पहले भी दो चुनावों में भाजपा ने लोगों से रोज़गार, मंहगाई को लेकर कई वायदे किए थे जो आज तक पूरे नही हुए।

देश के लोग बुद्धिजीवी हैं और सब जानते हैं कि किसे वोट करना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राहुल गाँधी की "न्याय गारंटियों" का प्रदेशभर में प्रचार करेगी NSUI

Tue Apr 16 , 2024
प्रदेशभर के सभी कॉलेज परिसरों में छात्र पंचायत कार्यक्रम का होगा आयोजन: मुनिश्वर शर्मा एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शिमला स्थित राजीव भवन में हुआ। स्टेट एग्जीक्यूटिव की इस बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष छतर ठाकुर ने की और नवनियुक्त राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News