सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य- आपके माता-पिता क्यों नहीं बना पाए मंडी को आदर्श संसदीय क्षेत्र- गोविंद ठाकुर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मनाली

भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से पूछा है कि वह पहले यह बताएं कि उनके स्व. पिता वीरभद्र सिंह और माता प्रतिभा सिंह तीन-तीन बार मंडी के सांसद रहे, वे आज दिन तक इस संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र क्यों नहीं बना पाए।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह 6 बार सीएम और तीन बार केंद्र में मंत्री रहे, लेकिन कभी मंडी का विकास नहीं करवा पाए।

उन्होंने लोगों का हमेशा राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया। और आज विक्रमादित्य सिंह कह रहे हैं कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएंगे।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला ग्रामीण, रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्र विक्रमादित्य सिंह के परिवार की सच्चाई बताने के लिए काफी हैं।

यहां इस परिवार ने वर्षों तक राज किया लेकिन विकास नहीं करवा पाए। आज भी रोहड़ू और रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों में 42 सीटर बस नहीं जा पाती।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा को लेकर कंगना पर आरोप लगाने वाले विक्रमादित्य सिंह पहले यह बताएं कि आपदा के समय उन्होंने अपने शाही खजाने के दरवाजे प्रभावितों की मदद के लिए क्यों नहीं खोले।

https://youtu.be/gdFCZaCBIEk

https://a4applenews.com

विक्रमादित्य सिंह प्रदेश के सबसे बड़े राजघराने से संबंध रखते हैं। ऐसे में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर किसी की मदद क्यों नहीं की। आप सिर्फ कंगना को बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं जबकि खुद आप प्रभावितों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार, भ्रष्टाचारी है कांग्रेस- अनुराग ठाकुर

Mon May 6 , 2024
भ्रष्टाचारी कांग्रेस ने आपदा में भी किया भाई-भतीजावादः अनुराग ठाकुर एप्पल न्यूज, ऊना केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसियों के बयान बाजी का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व से लेकर नीचे तक […]

You May Like

Breaking News