HPU BA अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, 92.82 % पास, हमीरपुर की अंजली देवी प्रथम

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विवि की ओर से सोमवार को बीए अन्तिम वर्ष का परीक्षा रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 18564 छात्र बैठे थे जिसमें से 15,724 छात्र पास हुए हैं। परिणाम 92.82% रहा है।

हमीरपुर डिग्री कॉलेज धनेटा की अंजली देवी ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 9.05 सीपीजीए प्राप्त किए हैं।

इसके साथ ही दूसरे स्थान पर स्वामी विवेकनंद डिग्री कॉलेज बिलासपुर के रक्षित ने 8.99 सीपीजीए प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर मंडी कॉलेज की कविता ने 8.96 सीपीजीए प्राप्त किए हैं।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो श्याम लाल कौशन ने बताया कि वेबसाइट पर ये रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम वेबसाईट पर देख सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- बेटी की शादी को निकाले थे पैसे, UP से आए बाबाओं ने सम्मोहित कर ऐंठे 1.61 लाख, पुलिस ने धरे

Tue Jul 9 , 2024
गोहर पुलिस ने नेरचौक से बाबाओं को पकड़कर पूरा पैसा वापिस दिलाया एप्पल न्यूज़, गोहर मंडी संजीव कुमार कहते हैं सम्मोहन कला से आप किसी को भी सम्मोहित करके कुछ भी करवा सकते हैं। एक ऐसा ही रोचक मामला उपमंडल गोहर के ग्राम पंचायत चैलचौक में सामने आया है। चैलचौक […]

You May Like

Breaking News