file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कार्टन पर GST दर घटाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार- जयराम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल प्रदेश के लोगों को पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा प्रदेश में हो रहे सभी अप चुनावों को जीतेगी। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर पिछड़ गई। मुख्यमंत्री और ज़्यादातर मंत्री अपना हलका नहीं बचा पाए। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश में कोई सरकार इतनी जल्दी अपनी लोकप्रियता खो दी हो।

यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ धोखा किया। डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास को पूरी तरह ठप करके रखा।

जनहित के मुद्दों की उपेक्षा की। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान किया। तानाशाही और बदले की भावना से काम किया।

नई संस्थानों को खोलने की बजाय पहले से खुले संस्थानों को बंद किया। आज तक प्रदेश में ऐसी सरकार नहीं देखी, जिसने विकास की और जनपेक्षाओं की पूर्ण उपेक्षा की।

जयराम  ठाकुर ने जीएसटी काउंसिल द्वारा कार्टन पर जीएसटी घटाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इससे बाग़वानों को बहुत राहत मिलेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हो रहे सभी विधानसभा उपचुनाव को भाजपा जीतेगी। प्रदेश के लोग इस सरकार के कारनामों से ऊब गए हैं और सरकार को सबक़ सिखाने की तैयारी बैठे हैं।

आने वाले उपचुनाव में सरकार की हर तानाशाही एयर विकास विरोधी कामों का जवाब अपने वोट से देंगे। सरकार विकास के लिए होती हैं, अस्पताल स्कूल खोलने के लिए होती हैं। सड़क, पुल, बनाने के लिए होती हैं।

लेकिन यह सरकार डेढ़ साल के कार्यकाल में सड़कों का मलबा भी नहीं उठा पाई है। आपदा के पीड़ितों को अभी तक राहत नहीं दे पाई हैं।  अब प्रदेश के लोग फिर से सरकार को सबक सिखायेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तानाशाही के लिए जानी जाती है। कांग्रेस ने इमरजेंसी थोप कर देश के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा है। कल उसी काले अध्याय की बरसी है। उस दौर की यातना के बारे में देश के लोगों को जानना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

श्रीखण्ड महादेव यात्रा पर बिना अनुमति  जा रहे 120 श्रद्धालुओं को पुलिस ने रोका

Tue Jun 25 , 2024
कहा. निर्धारित  तिथि से पूर्व  किसी को नहीं दी जायेगी यात्रा पर जाने की अनुमति, अब तक तीन लोग गवां चुके हैं जान एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी प्रशासन की देखरेख में आगामी 14 जुलाई से 21 जुलाई तक चलने बाली. श्रीखण्ड कैलाश यात्रा पर. निर्धारित तिथि से पूर्व किसी […]

You May Like

Breaking News