सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

“वीरभद्र के बाद मैं”- सुक्खू पावर शो में बोले अब व्यक्ति विशेष नहीं सिर्फ कांग्रेस के नारे लगेंगे, तभी सरकार बनेगी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

40 सालों से वीरभद्र सिंह के हाथ में रही प्रचार समिति की कमान सोनिया गांधी ने आम परिवार से संघर्ष कर यहां तक पहुंचे इंसान को दी

एप्पल न्यूज़, शिमला
कांग्रेस पार्टी में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही नया जोश और उत्साह देखने को मिला। बुधवार को प्रचार समिति के अध्यक्ष सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू के अभिनंदन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका परमाणु से लेकर शिमला तक जोरदार स्वागत किया गया। राजीव गांधी कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में सुक्खविंद्र सिंह का नारों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्तिगत नारों का समय चला गया है। हम सभी कांग्रेस के सिपाही है। जिस राजनीतिक जीवन से शुरुआत की थी आज उस राजनीतिक जीवन मे सोनिया गांधी ने प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है।


उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी से बैठक कर तय किया गया कि जो व्यक्ति विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा उसे अध्यक्ष का जिम्मा दिया जाए।
आने वाले समय में जो प्रदेश अध्यक्ष होंगे व विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिस पर सभी की सहमति बनी की प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाया जाए। वह सांसद है और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहीं है उन्हें अध्यक्ष बनाया जाए।
इसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेस नेता एक मत थे कि सामूहिक रूप से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं होगा। सीएम कहीं से भी बन सकता है। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की कमी नहीं है।

उन्होंने पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि कल चौड़ा मैदान में सभी इकट्ठे होंगे और एक ही नारा कांग्रेस पार्टी का लगाएंगे। कार्यकर्ताओं की जोश व एकता की रैली है।

सुक्खू ने कहा कि मैं आम परिवार से उठ कर यहां तक पहुंचा हूं। बड़ा संघर्ष करते हुए प्रचार समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी तक पहुंचे है।
जो कमान 40 सालों से वीरभद्र सिंह के हाथ में थी प्रचार समिति अध्यक्ष की वो जिम्मेदारी सोनिया गांधी ने मुझे दी है। आगे का रास्ता सभी एक साथ तय करेंगे।
हमारा लक्ष्य जिसके पास भी हाथ का निशान होगा। उसे जीताने के लिए एकजुटता से काम करेंगे। मेरा तेरा कोई नहीं होगा। गुटबाज़ी कोई नहीं। न ही किसी व्यक्ति विशेष के नारे लगेंगे। कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों व जाति का सम्मान करती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शैक्षिक प्रशिक्षण को मजबूत करने का प्रयास

Thu May 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जागरूकता वाहन कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में तकनीकी व्यवसायिक और शैक्षिक प्रशिक्षण को मजबूत करने के प्रयासों के लिए कौशल विकास निगम की सराहना की। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News