IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

किन्नौर की 20 ग्रामीण महिलाएं बागवानी अध्ययन भ्रमण के लिए हरियाणा रवाना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रिकांग पिओ

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज बागवानी अध्ययन मिशन के तहत जनजातीय जिला किन्नौर के पूह, कल्पा व निचार विकास खण्ड की 20 ग्रामीण महिलाओं को हरियाणा राज्य में बागवानी भ्रमण के लिए ले जा रहे वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला किन्नौर की ग्रामीण महिलाएं हरियाणा राज्य में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगी।

वहां पर डेयरी की आधुनिक तकनीकों पर जानकारी प्राप्त करेंगी ताकि जिला किन्नौर में दूध उत्पादान में बढ़ौतरी दर्ज हो सके।
इसके अतिरिक्त बागवानी भ्रमण में अनुसंधान केंद्र घरोण्डा में ट्रॉपिकल फल उत्पादन पर जानकारी हासिल करेंगे व हरियाणा राज्य में प्रगतिशील किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती सहित पशुधन पर ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करेंगे ताकि जिला में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिल सके।
इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. शमशेर नेगी, डॉ. अजित नेगी सहित उद्यान विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में सरकार के खिलाफ कल भाजपा का विशाल प्रदर्शन, 10 हजार कार्यकर्ता लेंगे भाग- बिहारी

Wed Mar 26 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विशाल प्रदर्शन प्रभाती बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि 27 मार्च को भाजपा का चौड़ा मैदान में विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश से 10000 कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं। इस विशाल प्रदर्शन में पूरे प्रदेश भर से […]

You May Like

Breaking News