file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने बदली “यंंग बिग्रेड”, सुदर्शन बबलू होंगे अध्यक्ष

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपनी यंग ब्रिगेड में बदलाव किया है। पूरी की पूरी कार्यकारिणी को बदल दिया गया है और एक बार फिर से विधायक सुदर्शन बबलू को यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशों पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नई यंग ब्रिगेड कार्यकारिणी की नियुक्त के आदेश जारी किए हैं।

सोमवार को जारी किए गए गए आदेशों में विधायक सुदर्शन बबलू अध्यक्ष होंगे तो वहीं संजय भारद्वाज व मस्त राम ठाकुर को वर्किंग प्रेजीडेंट बनाया गया है।

उपाध्यक्षों में चेतन चौहान, शालिनी राणा व सौरभ कालिया के नाम हैं जबकि महासचिवों की सूची में गुलाम कादिर, प्रवेश शर्मा, रवि पटियाल, वरूण पटियाल, योगराज, गौरव लठ व सुनील कुमार के नाम हैं।

इसी तरह से राज्य सचिव के पद पर अरूण ठाकुर, अनूप कुमार (चंबा), जसविन्द्र सिंह सेन, दीपक कुमार, सीता राम, अजय चंदेल को शामिल किया गया है।

नरेश शर्मा, सुरेन्द्र पाल, सतीश कुमार, निशा शर्मा व सुरेन्द्र पाल सिंह संयुक्त सचिव होंगे। वहीं सुरेन्द्र पाल सिंह को ध्वज प्रभारी बनाया गया है।

इनके अलावा राजेश कुमार को पवन चौधरी के स्थान पर कांग्रेस सेवादल का चीफ इंस्ट्रक्टर नियुक्त किया गया है। अनुराग शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को तुरंत अपना कार्यभार संभालने को कहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों को भी जल्द हटाया जाएगा क्योंकि सभी के काम की समीक्षा की जा रही है।

ऐसे लोग जो पदों पर बैठे हैं लेकिन संगठन के लिए काम नहीं कर रहे उनको पदों से हटाया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश राज्य "स्कूल शिक्षा पुरस्कार" से सम्मानित होंगे "उत्कृष्ट शिक्षक"

Mon Jul 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षकों द्वारा प्रदान की गई बहुमूल्य सेवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार अध्यापकों एवं हेड ऑफ स्कूल के लिए नवीन योजना ‘हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार’ शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि योजना के […]

You May Like

Breaking News