IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कारगिल विजय दिवस पर शूरवीरों को किया नमन

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने संदेश में कारगिल के शहीदों की शहादत को नमन किया।

उन्होंने कारगिल शहीदों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन शूरवीरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
उन्होंने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर गर्व है।

उन्होंने देश की सुरक्षा कर रहे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया।

कारगिल में दुश्मनों के साथ लोहा लेते हुए हिमाचल के 52 रणबांकुरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पटवारियों द्वारा ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र, सरकार नहीं गंभीर- जयराम

Fri Jul 26 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में पटवारी द्वारा ऑनलाइन काम रोक दिया गया है। जिसके कारण प्रदेश भर के युवाओं के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। युवा अपने प्रमाण पत्रों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं […]

You May Like

Breaking News