सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- शिमला में चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर कार 400 मीटर खाई में गिरी, 3 लोगों की माैत

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला जिला में चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर एक कार हादसे में 3 युवकों की माैत हो गई है। हादसा बीती रात करीब 12:45 बजे का बताया जा रहा है।

तीनों युवक शिमला जिला में जुब्बल क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
सूचना के अनुसार सराहा से पुलबाहल जा रही एचपी-10C – 0476 नंबर की कार लिहाट गांव के पास अचानक ही अनियंत्रित होकर शैली ढांक से नीचे लुढ़क गई।

कार करीब 400 मीटर नीचे जलौना खड्ड में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत v बचाव कार्य में लग गए। हादसे की सूचना चौपाल पुलिस को दी गई। जिस पर टीम रात करीब 3 बजे घटनास्थल पर पहुची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया।

मृतकों में मुकेश कुमार 32 वर्ष पुत्र भाग चंद गांव दोची, परीक्षित भारती 28 वर्ष पुत्र परजीत गांव कदरोट जुब्बल व विनोद कुमार 32 पुत्र चतरू गांव दोची जुब्बल शामिल हैं।

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शवों को सिविल अस्पताल चौपाल में पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बल्ले बल्ले- हिमाचल सरकार के कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, मिलेगा कैश, अधिसूचना जारी

Wed Oct 16 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार के कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा दिया है। कर्मचारियों का डीए अब 38% से बढ़ कर 42% कर दिया गया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार बढ़ा हुआ डीए 28 अक्तूबर को वेतन के साथ कैश में प्रदान किया […]

You May Like

Breaking News