IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सीएम ने मनाली क्षेत्र के लिए 64 करोड़ की विकास परियोजनाएं की समर्पित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मनाली

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 64 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए और आधारशिलाएं रखीं।

जय राम ठाकुर ने नाबार्ड के अंतर्गत ब्यास नदी पर 9.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 85 मीटर लंबे पुल और 4.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मनाली पुलिस स्टेशन भवन को प्रदेश की जनता को समर्पित किया।

\"\"

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 16.93 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत किए जाने वाले रामशिला एनएच-02 से बेखली, जिंदौड़, ब्यासर सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 19.71 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नयन किए जाने वाले रायसन, शिरड़, शिल्लीहार सड़क, सात करोड़ रुपये की लागत से मनाली परिधि गृह के अतिरिक्त आवास, चोल नाला से पुरानी मनाली (मनु नगर) के लिए 4.60 करोड़ रुपये की लागत से जल आपूर्ति योजना के सुधार कार्य, कुल्लू तहसील के अंतर्गत बागा, रायसन और रायसन बिहाल में 89 लाख रुपये की लागत से जल आपूर्ति योजना के सुधार कार्य और कुल्लू तहसील के शरण, कलौंटी तथा माहिली में जल आपूर्ति योजना का मुरम्मत कार्य की आधारशिलाएं रखीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मनाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन विकास परियोजनाओं की आधारशिलाएं आज रखी गई हैं उनको तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर दिया जाएगा। राज्य सरकार मनाली कस्बे का महत्व समझती है, इसलिए इस क्षेत्र के विकास को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले पर्यटक लाभान्वित हो सकंे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल टन्नल रोहतांग पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से पूर्ण हो गया है और इस वर्ष सितम्बर माह के अन्त तक प्रधानमंत्री द्वारा यह टन्नल लोगों को समर्पित की जाएगी। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में विकास की गति करोना महामारी के कारण प्रभावित न हो, जिसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में आॅनलाइन आधारशिला और उद्घाटन करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे सभी विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाएगी ताकि इन परियोजनाओं की लागत की वृद्धि से बचा जा सके और लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मनाली में 13 करोड़ रुपये की लागत की जलापूर्ति योजना का कार्य पूर्ण हो गया है, जिससे क्षेत्र क्षेत्र के लोगों व पर्यटकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मनाली व इसके साथ लगते क्षेत्रों के लिए 162 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा। पुलिस चैकी पतलीकुहल को पुलिस थाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पतलीकुहल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री कोविड फंड में उदारता से दान देने के लिए मनाली के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनाली के लोगों ने इस फंड में 70 लाख रुपये का योगदान किया है और क्षेत्र के लोगों के लिए हजारों मास्क वितरित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रभावशाली तरीके से कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है। प्रधानमंत्री के हर निर्णय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। विपक्ष के नेता इस संवेदनशील मुद्दे का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं और प्रदेश सरकार द्वारा देश के विभिन्न भागों से 2.5 लाख लोगों की घर वापसी का भी विरोध कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने मनाली क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में मनाली क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री के गतिशील और कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में राज्य के सभी भागों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। लाहौल-स्पिति के क्षेत्रों के लिए अटल टन्नल, रोहतांग वरदान साबित होगी। इससे क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

जनजातीय विकास मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, बंजार के विधायक विधायक सुरेन्द्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष भीमसेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

\"\"
\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम सरकार का तीन साल का सुशासन ईमानदार-- त्रिलोक कपूर

Sun Aug 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार 15 वर्षों तक हिमाचल प्रदेश की जन सेवा करे, इस भाव व योजना के साथ भारतीय जनता पार्टी का संगठन काम कर रहा है।यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक दृष्टि से विस्तारक योजना […]

You May Like

Breaking News