IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम सरकार का तीन साल का सुशासन ईमानदार– त्रिलोक कपूर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार 15 वर्षों तक हिमाचल प्रदेश की जन सेवा करे, इस भाव व योजना के साथ भारतीय जनता पार्टी का संगठन काम कर रहा है।
यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक दृष्टि से विस्तारक योजना अभियान के उपलक्ष पर घुमारवीं में आयोजित बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है । कपूर ने कहा कि भाजपा की दृष्टि से गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उपरांत हिमाचल प्रदेश चौथा ऐसा राज्य होगा जहां भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ लगातार 15 वर्षों तक जनता की सेवा करेगी।

\"\"


उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि इस जिला से संबंधित देवभूमि के सपूत, विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व विश्व नेता नरेंद्र मोदी का भी हिमाचल प्रदेश के प्रति असीम प्रेम व गहरा संबंध है। जिन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में रहते हुए हिमाचल प्रदेश को अपने क़दमों से नापा है। इसलिए इसी देश के पार्टी परिवार के मुखिया नड्डा और सरकार के मुखिया मोदी के रहते जमानत पर चल रही कांग्रेस का हिमाचल प्रदेश से अगले 15 वर्षों तक राजनीतिक वनवास तय है।

        भाजपा नेता कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली से शिमला तक न केवल जमानती झूले में अपना जीवन झूल रही है बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी कांग्रेस का जमानत शब्द से अत्यंत प्रेम हो गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 63 सीटों पर कांग्रेस अपनी जमानत नहीं बचा पाई है । उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति का केंद्र दिल्ली है। लेकिन दिल्ली के राजनीतिक मानचित्र से कांग्रेस पूरी तरह साफ है। एक भी सांसद और एक भी विधायक कांग्रेस का दिल्ली में नहीं है। यहां तक की दिल्ली के नगर निगमों में भी भारतीय जनता पार्टी का पूरा कब्जा है।
          भाजपा नेता ने कहा कि इसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की स्थिति दिन प्रतिदिन दिल्ली से भी बदतर होती जा रही है। एक दर्जन से भी ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के मुख्यमंत्री बनने के लिए लॉबिंग में लगे हुए हैं। दूसरी तरफ जिस तरह हिमाचल के गरीबों की नब्ज को टटोलकर जयराम सरकार ने जनमंच, ग्रहणी सुविधा योजना , हिम केयर योजना जैसी अत्यंत गरीब कल्याणकारी लोकप्रिय योजनाओं को जमीन में उतारने का प्रयास किया है उससे कांग्रेस बुरी तरह लड़खड़ा गई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पिछले अढाई वर्षों के ईमानदार व पारदर्शिता पूर्ण सुशासन के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रति हिमाचल प्रदेश की जनता का विश्वास तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चारों सीटों पर जमानत तो बच गई लेकिन धर्मशाला व पछाद में जमानत बचाने में सफल नहीं हो पाई।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का पिछले अढाई वर्षों का ईमानदार सुशासन, हर वक्त प्रदेश की जनता के सुख दुख में शुमार रहना और एक ग्रामीण परिवेश की तरह बेहद सादगी पूर्वक जन व्यवहार को प्रदेश की जनता ने दिल से स्वीकार कर लिया है इसके कारण कांग्रेस की बेचैनी स्वभाविक है।
कपूर ने कहा कि मुद्दा विहीन कांग्रेस कभी मुख्यमंत्री की नाटी पर, कभी टोपी पर या कभी जिला, ब्लॉक व तहसील के भेदभाव को लेकर उनके नेतृत्व पर प्रश्नचिन्ह लगा कर जनता के बीच में स्वयं अपनी जग हंसाई करा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी प्रकृति वंदन दिवस की बधाई

Sun Aug 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रकृति वंदन दिवस पर राजभवन प्रांगण में राजभवन स्टॉफ सहित पौधे की पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रकृति माता के संरक्षण और संवर्द्धन का संकल्प लिया। अपने संदेश में राज्यपाल ने प्रकृति वंदन दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया […]

You May Like

Breaking News