राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीं लोहड़ी व मकर सक्रांति पर शुभकामनाएं

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मकर सक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
अपने सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार सर्दियों के अन्त और फसल कटाई के मौसम का द्योतक है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मकर सक्रांति पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्यौहार का ऋतु के अनुसार धार्मिक महत्व भी है।

इस दिवस को अति शुभ माना जाता है। इस दिवस से उत्तरायण का प्रारम्भ भी माना गया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।

CM ने ओक ओवर, शिमला में शहर के लोगों के साथ मनाई लोहड़ी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर ने शाम को ओक ओवर, शिमला में शिमला शहर के लोगों के साथ लोहड़ी मनाई।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग ओक ओवर पहुंचे तथा मुख्यमंत्री को लोहड़ी के पावन पर्व की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी तथा कामना की कि यह पर्व उनके जीवन में उन्नति व समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को गच्चक, रेवड़ी, गुड़ भी भेंट किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने दिए ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

Tue Jan 14 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को 327 ई-बसों की खरीद प्रक्रिया में तेेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के […]

You May Like

Breaking News