दुःखद- चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार 3 की मौत 3 घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रविवार को भरमौर-चंबा-पठानकोट हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा और पति-पत्नी शामिल थे।

वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू की सीमा से सटे बहरी डेरा डाकघर हटवाया खैरी गांव के एक परिवार के पांच सदस्य और चालक कार (जेके 08पी-7325) में सवार होकर दवाई लेने पंजाब के डुनेरा जा रहे थे।

लेकिन जैसे ही कार कैरू पहाड़ के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों और प्रशासन को करना पड़ा संघर्ष
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। लेकिन कार के गहरी खाई में गिरने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आईं।

काफी मशक्कत के बाद जब बचाव दल घटनास्थल तक पहुंचा, तब तक एक बच्चे और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे।
पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्टस के निर्माण पर किए जा रहे 146.34 करोड़ व्यय, CM ने किया निरीक्षण

Mon Mar 10 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत सायं छोटा शिमला से विली पार्क तक बनाई जा रही अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डक्ट के निर्माण में विश्व स्तरीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रदेश सरकार द्वारा शिमला […]

You May Like

Breaking News