IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

भ्रष्टाचारियों को भ्रष्टाचार की इजाजत नहीं मिली तो मचा रहे हैं शोर- जयराम ठाकुर

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार भरपूर सहयोग दे रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जितनी बार हिमाचल प्रदेश आते हैं उतनी बार वह प्रदेश के लिए सैकड़ों करोड़ की सौगात लेकर आते हैं।

उनके प्रयासों के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एम्स जैसा संस्थान है। जहां पर अत्यधिक सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं। लेकिन कांग्रेस की विकास विरोधी सोच के नेता आज एम्स पर भी सवाल उठा रहे हैं।

जब कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार की इजाजत नहीं मिली तो वह भ्रष्टाचार का शोर डाल रहे हैं। यह कांग्रेस की विकास विरोधी सोच का परिचायक है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए एम्स जैसे संस्थान की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों की बदौलत आज एम्स में हर सुविधा मिल रही है।

इस बार के दौर में ही एम्स को 100 करोड रुपए से ज्यादा की सौगात मिल चुकी है जिसमें प्रदेश का इकलौता पेट स्कैन और स्पेक्ट्रम सीटी जैसी सुविधा और लेवल 3 वायरल डायग्नोज रिसर्च लैबोरेटरी, अमृत फार्मेसी के साथ–साथ 250 बेड का विश्राम घर भी शामिल हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जितनी बार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हुआ है, उतनी बार प्रदेश और एम्स को सैकड़ों करोड़ की सौगात मिलती है। इसके बाद भी कांग्रेस द्वारा इस तरह की बातें की जा रही है।

यह सब इसलिए हो रहा है कि कुछ भ्रष्टाचारी लोगों को एम्स में भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय नड्डा ने पांच बार हिमाचल का दौरा किया और 1786 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदेश के लिए स्वीकृत करवाई। इस बार के दौरे में एम्स बिलासपुर में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से एक सराय के निर्माण का भूमि पूजन किया।

जहां मरीजों के तीमारदारों और अभिभावकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक वायरोलॉजी लैब की आधारशिला भी नड्डा ने रखी। जिससे प्रदेश में संक्रामक रोगों की जांच व अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी।

चंबा, हमीरपुर और नाहन में मेडिकल कॉलेज खोलने और प्रत्येक के लिए 265-265 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने में नड्डा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसके अलावा, हिमाचल के कई हिस्सों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य संस्थान खोलने के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश का 17,053 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट

Wed Mar 12 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष (2024-25) के लिए 17,053 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया, जिससे राज्य का कुल बजट 75,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में पेश किया, जिसे ध्वनि […]

You May Like