IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

पांगी में शुरू हुई “प्राकृतिक जौ” की खरीद, 59 किसानों से 60 रुपए किलो दर से खरीदी 140 क्विंटल जौ

IMG-20251110-WA0015
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश सरकार ने चंबा जिले के पांगी उपमंडल में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान खरीफ सीजन में अब तक 59 किसानों से कुल 140 क्विंटल प्राकृतिक जौ खरीदी जा चुकी है। यह खरीद ₹60 प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

खरीद का पंचायतवार विवरण इस प्रकार है —

ग्राम पंचायत हुडान: 11 किसानों से 20 क्विंटल

सुराल पंचायत: 24 किसानों से 78 क्विंटल

किलाड़ पंचायत: 7 किसानों से 9 क्विंटल

साच पंचायत: 7 किसानों से 10 क्विंटल

सेचू पंचायत: 10 किसानों से 23 क्विंटल

प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर पांगी को राज्य का पहला “प्राकृतिक खेती उपमंडल” घोषित किया गया था। इस पहल का उद्देश्य राज्य में रसायन-मुक्त अनाज और मसाले उपलब्ध करवाना तथा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सरकार प्राकृतिक फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान कर रही है —

प्राकृतिक गेहूं और जौ: ₹60 प्रति किलोग्राम

मक्की: ₹40 प्रति किलोग्राम

कच्ची हल्दी: ₹90 प्रति किलोग्राम

वर्तमान खरीफ सीजन में प्रदेशभर के 1473 किसानों से 2371.71 क्विंटल मक्की खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 28 संग्रह केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं 1629 किसानों से 2422.65 क्विंटल कच्ची हल्दी की खरीद 12 केंद्रों के माध्यम से की जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के इन प्रयासों से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए सरकार ऐसी नीतियाँ बना रही है जो गाँवों के आर्थिक ढांचे को सशक्त करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन शिमला में मिठाई और उपहार बांटे

Mon Oct 20 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप बालिका आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को मिठाई […]

You May Like

Breaking News