IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी का दौरा बड़े नेताओं की गलतफहमी करवाएगा दूर, कांग्रेस को बड़ा झटका, वहीं भाजपा को बड़ा सबक देने की होगी कोशिश- पंडित डोगरा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने-माने अंक ज्योतिषाचार्य पंडित शशिपाल डोगरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंबा के दौरे को लेकर अहम गणना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर, 2022 को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आ रहे हैं।
पंडित डोगरा की‌ गणना कहती है कि 1+3=4 अंक राहु का है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो तोड़ फोड़ भी करवाता है। CHAMBA 3 + 8 + 1 + 4 + 2 + 1 = 19 = 1 + 9 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक जो सूर्य का अंक है। सूर्य यश का कारक, सूर्य सत्ता का कारक है। नरेंद्र मोदी का 8 अंक बनता है।

उन्होंने कहा कि CHAMBA का 1 अंक है और दोनों ही अंक शत्रु अंक है। ऐसा लगता है की नरेंद्र मोदी का अंक जो शनि का अंक है कोई बड़ी तोड़-फोड़ करवाएगा। साथ ही चम्बा से ही एक इतिहास लिखने की कोशिश होगी। कांग्रेस पार्टी में जहां कोई बड़ा झटका लग सकता है, वहीं भाजपा को भी बड़ा सबक देने की कोशिश होगी। इस दौरे से प्रदेश के बड़े नेताओं की गलतफहमी भी दूर करवा सकते हैं।
पंडित डोगरा के मुताबिक हिमाचल भाजपा के नेताओं को ज्यादा इतराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि 8 अंक वाले नरेंद्र मोदी के सामने किसी की नहीं चलने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी की चंबा रैली से कई नेताओं को संकेत दे कर उनके मंसूबों पर पानी फिर सकता है। वहीं, प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायकों को सब्र का घूंट पीना पड़ सकता है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी, हिमाचल प्रदेश दौरे के बाद कईयों के अरमानों पर पानी फिर सकता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट ने नई वेबसाइट/वेब न्यूज पोर्टल नीति-2022 को दी स्वीकृति, सैकड़ों पद भरने व संस्थान खोलने के निर्णय- पढ़ें विस्तार से

Tue Oct 11 , 2022
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश की नई वेबसाइट/वेब पोर्टल, विज्ञापन एवं मान्यता तथा प्रत्यायन नीति, 2022 को भी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने दंत चिकित्सा अधिकारियों के 104 पद सृजित करने […]

You May Like

Breaking News