IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- हिमाचल सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री केवल सिंह पठानिया का 88 वर्ष की आयु में निधन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया का आज 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उनके निधन की सूचना दी।

अपने शाेकोद्गार में उन्होंने कहा कि “मुझे इस माननीय सदन को यह सूचित करते हुए अत्यन्त दुःख हो रहा है. यह माननीय सदन उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है।”

फोटो गूगल से ली गई है

स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया का जन्म 29 जून, 1937 को जिला कांगड़ा के गांव बासां वजीरां, तहसील नूरपुर में हुआ था।

स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया जी वर्ष 1972, 1990 तथा 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे राज्य सरकार में 1995 से 1998 में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे।

स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया की समाज सेवा में विशेष रूचि थी।

यह माननीय सदन स्वर्गीय केवल सिंह पठानिया जी के प्रदेश तथा समाज के लिए की गई सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है।

उनके निधन पर हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए यह माननीय सदन ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में 56 लाख की ठगी के 3 मामलों में 3 आरोपियों को साइबर क्राइम टीम ने किया गिरफ्तार

Thu Mar 20 , 2025
एप्पल न्यूज, मंडी साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी ने 56 लाख रुपये की ठगी के तीन मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी चंडीगढ़, गाजियाबाद और बिहार से की गई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 24 एटीएम कार्ड, […]

You May Like

Breaking News