नालागढ़ में अवैध खनन करने गई टीम पर माफिया का हमला, कांस्टेबल घायल, ताबड़तोड़ कार्रवाई में 7 JCB- 10 टिप्पर पकड़े, 2 गिरफ्तार

एप्पल न्यूज, नालागढ़

थाना नालागढ़ में प्राथमिकी संख्या 131/24 दिनांक 22.04.2025 के तहत बीएनएस की धाराओं 109, 132, 121(1), 303(2), 3(5) तथा माइनिंग एक्ट की धारा 21 में दर्ज मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और पुलिस टीम पर हमले के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

बद्दी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त 7 जेसीबी और 10 टिप्पर मौके पर पकड़े और नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई गई है।

इस घटना में एक पुलिस जवान घायल हुआ है, और आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

दिनांक 21.04.2025 की रात को थाना नालागढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी जोधों की टीम गांव रामपुर गुज्जरां खड्डू में माइनिंग चेकिंग कर रही थी, जहां एक जेसीबी और दो टिप्पर अवैध खनन में लिप्त पाए गए।

पुलिस टीम को देखकर चालक भागने लगे। इस दौरान एक टिप्पर चालक ने जानबूझकर पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की, जिससे कांस्टेबल अमित भारद्वाज को चोटें आईं।

उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया और इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

टिप्पर चालक मौके से फरार हो गए, जबकि जेसीबी चालक रवि दास पुत्र भजन लाल, निवासी घोलोवाल भटोली, डा० कालीबाड़ी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में रवि दास ने बताया कि यह कार्य गांव रामपुर गुज्जरां निवासी अच्छर के कहने पर किया गया था।

धारा 109, 132, 121(1), 303(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 21 माइनिंग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शामिल वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

रवि दास के साथ-साथ रूप लाल पुत्र बग्गा राम, निवासी रामपुर गुज्जरां, डा० कालीबाड़ी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, आयु 26 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धिमान और उप-मंडल पुलिस अधिकारी भिष्म ठाकुर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।

एसपी बद्दी ने मामले की गहन जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मामले की जांच प्रगति पर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"पहाड़ से प्रशासनिक सेवा तक का सफर, किन्नौर कामरू के 23 वर्षीय प्रथम याम्बुर बने IAS"

Wed Apr 23 , 2025
एप्पल न्यूज, किन्नौर जिला किन्नौर के सुदूरवर्ती गाँव कामरू से निकलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तक का सफर तय करने वाले 23 वर्षीय प्रथम याम्बुर आज हिमाचल प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की […]

You May Like

Breaking News