नाथपा बांध से सतलुज मे छोड़ा जा रहा है 124 क्युमेक्स पानी, नदी से रहें दूर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
उप-मण्डलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि एनजेएचपीएस नाथपा से प्राप्त सूचना के अनुसार नाथपा बांध में आने वाला डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है ।

इसलिए आज सुबह से रेडियल गेट के माध्यम से लगभग 50 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है ।

नाथपा बांध के बहाव में कुल सम्भावित डिस्चार्ज करीब 124 क्यूमेक्स होगा । यदि आगे इन्फलों बढ़ता है तो अधिक पानी भी छोड़ा जा सकता है।
उप-मण्डलाधिकारी रामपुर ने खण्ड विकास, पुलिस, राजस्व, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वें लोगों को सचेत करें कि लोग सतलुज के आस पास न जाएं क्योंकि नाथपा बांध से अतिरिक्त पानी को छोड़ने पर नदी का जलस्तर बढ़ सकता है और जान माल का नुक्सान हो सकता है ।
उन्होंने आम जनता से भी निवेदन किया है कि वें सतलुज के आस-पास न जाए और इसकी जानकारी अपने आस पास के लोगो को भी दे और सतलुज नदी से दूर रहने को कहें ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्करों की 2.65 करोड़ की घर-गाड़ी -आभूषण सहित अन्य संपत्ति जब्त

Thu May 22 , 2025
धर्मशाला, कांगड़ा और अन्य जिलों में तीन बड़े मामलों में की गई कार्रवाई, मकान, वाहन, आभूषण और नकदी जब्त एप्पल न्यूज़, कांगड़ा शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज़ करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन कुख्यात नशा तस्करों की करीब […]

You May Like

Breaking News