file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

डॉ रचना गुप्ता होगी राज्य लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष, 3 सदस्यों की भी अधिसूचना जारी, अखबार से चेयरमैन तक का सफ़र

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

डॉ रचना गुप्ता आखिरकार लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष पद तक पहुंच ही गई। उनकी दिली ख्वाहिश थी कि एक दिन वह अध्यक्ष के पद पर आसीन होगी और प्रदेश के युवाओं का अच्छे से सिलेक्शन कर विभिन्न प्रशासनिक पदों पर बिठाए, आज वो सपना पूरा हुआ और डॉ रचना गुप्ता 6 साल के लिए अध्यक्ष पद पर काबिज होने जा रही है।

डॉ रचना का कार्यकाल 6 वर्ष या 62 वर्ष आयु तक जो भी पहले होगा तब तक रहेगा। वर्तमान में वह लोकसेवा आयोग में ही सदस्य पद पर आसीन हैं। उनके साथ 3 अन्य सदस्य बनाए गए हैं। इनमें IAS राकेश शर्मा, कर्नल रिटायर राजेश कुमार शर्मा और प्रो डॉ ओमप्रकाश शर्मा शामिल हैं।

डॉ रचना गुप्ता का यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था। एक अखबार के स्ट्रिंगर से लेकर ब्यूरो चीफ और फिर स्टेट एडिटर के पद तक के लंबे सफर में इन्होंने कई मक़ाम हासिल किए।

जिंदगी के बड़े उतार चढ़ाव देखे और फिर एक दिन जयराम सरकार ने सत्ता में आते ही इन्हें अचानक से लोकसेवा आयोग का सदस्य मनोनीत किया।

लेकिन सपना सदस्य बनने का नहीं था। आयोग में कई काम किए। लड़कियों के लिए निशुल्क फॉर्म भरने का बड़ा काम भी इन्हीं के हाथों से हुआ। ऑनलाइन सेवाएं और पारदर्शिता से चयन करना, इन्होंने इसके लिए बड़े काम किए। नतीजा आज अध्यक्ष पद पर पहुंच गई। अभी सफर और भी लम्बा है और मक़ाम कई हासिल करने हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस डूबता जहाज, आम आदमी पार्टी के झूठे बहकावे में नहीं आने वाले प्रदेश के लोग- सुरेश भारद्वाज

Wed Aug 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा नेता और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस डूबता जहाज है ऐसे में कांग्रेस के सभी नेता भविष्य तलाश रहें हैं। कांग्रेस पार्टी के दो विधायक आज भाजपा में […]

You May Like

Breaking News