विद्या नेगी बनीं हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए कुल्लू जिले की समाजसेवी विद्या नेगी को हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है और उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

विद्या नेगी, ग्राम शनाग, पोस्ट ऑफिस बहांग, तहसील मनाली, जिला कुल्लू की निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। महिला अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1996 तथा सेवा नियम, 1999 के तहत राज्यपाल की स्वीकृति से की गई है। आयोग की सेवा शर्तें, वेतन और भत्ते 28 सितंबर 1999 को अधिसूचित नियमों के अनुसार निर्धारित होंगे।

सरकार की इस घोषणा के साथ ही विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों को आदेश की प्रतिलिपि सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।

इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को और अधिक मजबूती मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्या नेगी को हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह पद महिला सशक्तिकरण, न्याय और समाज में उनकी गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि विद्या नेगी अपने अनुभव, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प से महिला आयोग की कार्यक्षमता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी तथा प्रदेश की महिलाओं की आशाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुलिस अभ्यर्थी ही भर्ती में धांधली के लगा रहे आरोप और सरकार जांच भी नहीं करा रही- जयराम

Fri Jun 20 , 2025
बड़े पैमाने पर परीक्षा पास करने के नाम पर वसूली हुई और सरकार मामला दबा रही परीक्षा में धांधली के आरोप को क्यों दबाना चाहती है सरकार जिस तरह से आरोप लग रहे हैं, साफ़ है बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है एप्पल न्यूज, शिमला अपने विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकार […]

You May Like

Breaking News