राजभवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल सहित स्टाफ ने किया योग

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजभवन शिमला में आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने योगासनों का अभ्यास कर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है, जो न केवल शारीरिक बल प्रदान करता है बल्कि मन, आत्मा और चेतना को भी जोड़ता है।


राज्यपाल ने कहा कि योग की समस्त परंपरा का मूल शिव में निहित है। उन्होंने कहा, “हम महर्षि पतंजलि को योग सूत्रों के रूप में जानते हैं, परंतु योग का मूलाधार भगवान शिव हैं। शिव ने ही मानव को योग, नृत्य और साधना का ज्ञान प्रदान किया। वे इस परंपरा के जन्मदाता हैं। ”
राज्यपाल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस प्राचीन भारतीय परंपरा को विश्व स्तर पर पुनः प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने के बाद आज विश्व के अनेक देश इस दिन योग का आयोजन करते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योग किसी धर्म विशेष से संबंधित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और आत्मचेतना का मार्ग है।

राज्यपाल ने कहा, “आज योग को स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरण के माध्यम के रूप में भी अपनाया जा रहा है। यह केवल आसन नहीं, बल्कि जागरूकता का मार्ग है, समाज को जागृत करने का साधन है,।”
श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को योग से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी मुक्ति मिल सकती है।

हिमाचल बहुत सुंदर प्रदेश है, इसकी इस नैसर्गिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के योग विभाग के प्रो. सत्य प्रकाश पाठक के मार्गदर्शन में योग सत्र आयोजित किया गया। राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस आयोजन में पूर्ण उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

RHPS में अधिकारी कर्मचारियों ने मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Sat Jun 21 , 2025
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन आज प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप, कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सामूहिक कल्याण और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा […]

You May Like

Breaking News