IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“शराब ठेका” खोलने के विरोध में चेबड़ी पंचायत का “सामूहिक इस्तीफा”, अब मंत्री ने बंद करवाया “ठेका”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज,बसंतपुर/शिमला
शिमला जिले की बसंतपुर तहसील की चेवड़ी पंचायत में शराब ठेका खोले जाने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सामूहिक इस्तीफे के बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग को ठेका बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नई पंचायतों के गठन से इनकार भी कर दिया है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि चेवड़ी पंचायत के खैरा गांव में खुलने जा रहे शराब के ठेके के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। मामला सामने आते ही उन्होंने आबकारी आयुक्त से बात कर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेका बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब ठेका खोलने की प्रक्रिया पंचायती राज विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती, बल्कि यह एक्साइज विभाग का विषय है, जिसमें ग्राम पंचायत की एनओसी की आवश्यकता नहीं होती।

बावजूद इसके, स्थानीय लोगों की भावनाओं और प्रतिनिधियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने ठेका न खोलने का निर्णय लिया।

“हमारे लिए जनभावनाएं सर्वोपरि हैं। ठेका खोलना भले ही पंचायती राज विभाग का विषय न हो, पर जब स्थानीय जनता और प्रतिनिधि एक स्वर में विरोध करते हैं, तो सरकार को हस्तक्षेप करना ही होता है,” — अनिरुद्ध सिंह, पंचायती राज मंत्री

Share from A4appleNews:

Next Post

'स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ का DC मुकेश रेपसवाल ने किया शुभारंभ, 15 टन कचरा एकत्र करने का लक्ष्य

Wed Jul 16 , 2025
30 जुलाई तक संचालित  रहेगा अभियान  एप्पल न्यूज, भरमौर/चम्बा श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग को पूर्ण रूप से स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा  तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अंतर्गत ‘स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ का आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हरी झंडी दिखाकर […]

You May Like

Breaking News