IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला जिला में सेब ढुलाई की दरें तय, पिकअप का किराया 2.50 रुपए प्रति क्विंटल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

अधिक शुल्क वसूलने पर दोषी ऑपरेटर यूनियनों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्रवाई

एप्पल न्यूज, शिमला

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला में सेब सीजन के मध्यनजर वर्ष 2025 के लिए सेब पेटियों की वजन के हिसाब से ढुलाई के लिए ट्रक, मिनी ट्रक, पिक-अप (4 पहिया) की दर एवं परिवहन शुल्क को निर्धारित किया गया है।


उन्होंने बताया कि दिल्ली तक ट्रक एवं अन्य वाहन का 90 पैसा, चंडीगढ़ तक ट्रक और अन्य वाहन का 1 रुपए 30 पैसा, पिकअप से 20 किलोमीटर तक का 2 रुपए 30 पैसा, पिकअप से 20 किलोमीटर से ज्यादा का 2 रुपए 50 पैसा एवं आयशर 4 पहिया (टाटा 407) का 1 रुपए 30 पैसा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह दरें प्रति किलोमीटर / प्रति क्विंटल के हिसाब से निर्धारित की गई है।

परिवहन दरें (प्रति किलोमीटर / प्रति क्विंटल):

वाहन का प्रकार स्थान / दूरी दर

ट्रक एवं अन्य भारी वाहन दिल्ली तक ₹0.90 प्रति किमी / प्रति क्विंटल
ट्रक एवं अन्य भारी वाहन चंडीगढ़ तक ₹1.30 प्रति किमी / प्रति क्विंटल
पिकअप 20 किमी तक ₹2.30 प्रति किमी / प्रति क्विंटल
पिकअप 20 किमी से अधिक ₹2.50 प्रति किमी / प्रति क्विंटल
आयशर (4 पहिया, जैसे टाटा 407) सभी दूरी ₹1.30 प्रति किमी / प्रति क्विंटल


उन्होंने कहा कि अधिक शुल्क वसूलने पर दोषी ट्रक/मिनी ट्रक/पिकअप ऑपरेटर यूनियनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुर्घटना- किन्नौर में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

Wed Jul 23 , 2025
एप्पल न्यूज, किन्नौर किन्नौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शिमला जिले के चेबड़ी, ननखरी निवासी सचिन बिष्ट (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक विजय कुमार (33) गंभीर रूप से […]

You May Like

Breaking News