file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में किसान कांग्रेस की बैठक में किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

किसान कांग्रेस रामपुर बुशहर की विशेष बैठक रामपुर बुशहर में आयोजित की गई। बैठक किसान कांग्रेस रामपुर बुशहर के अध्यक्ष राकेश साहनी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला शिमला की जिला अध्यक्षा ममता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में किसान सभा के पदाधिकारी और सदस्य की उपस्थिति लगभग शत प्रतिशत रही। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के अध्यक्ष राकेश साहनी ने कहा कि आज की बैठक को आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य यह कि आने वाले समय में बुशहर के सभी किसान किसान सभा के सदस्य के रूप में जोड़े जाएंगे और ग्राम किसान कमेटियों का गठन किया जाएगा।

किसान सभा रामपुर बुशहर बीमा, आवासीय पट्टे सहित अनेक लड़ाई लड़ेगी। अध्यक्ष साहनी ने कहा कि केंद्र की सरकार में अगर किसी की बदहाल स्थित है तो वह किसानों की है। इसके बाद मजदूर बेरोजगार नौजवानों की है।

यह सरकार किसानों को दोगुना दाम देने का दंभ भर कर सरकार में आई लेकिन बेरोजगारों को रोजगार देने व मजदूरों को मजदूरी बढ़ाने की बात करती थी लेकिन आज स्थिति यह है कि इस संबंध में कोई बोलने को तैयार नहीं है। इसके लिए किसानों को संगठित हो कर संघर्ष करना पड़ेगा।
इस बैठक में हिमाचल ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष उमेश आर्या, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र खूँद, किसान सेल के सचिव जय सिंह ठाकुर, प्रवीण मेहता, हिम्मत ठाकुर, दुर्गा देव, कृष्ण माजतु , सोढ़ी राम, रमेश मेहता, मनक राज, चंद्र मोहन व अन्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल भाजपा JP नड्डा की अध्यक्षता में अमित शाह व गडकरी से मिली, आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे अमित शाह

Thu Jul 24 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में गत दिनो आई प्राकृतिक आपदा के विषय को लेकर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल केन्द्र सरकार के मंत्रीगणों से मिला। इस प्रतिनिधि मण्डल में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ. राजीव बिन्दल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं […]

You May Like

Breaking News