वाह रे चोर- बिलासपुर में स्कूल चौकीदार को कमरे में किया बंद, 25 साल पुराना “चंदन का पेड़” काट ले गए “चोर”

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बिलासपुर
जिले में चंदन चोर गिरोह लगातार बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला उपमंडल सदर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर का है, जहां गुरुवार देर रात करीब एक बजे शातिरों ने स्कूल परिसर में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले स्कूल के चौकीदार को उसके कमरे में बाहर से बंद कर दिया और उसके बाद स्कूल परिसर में लगे करीब 25 साल पुराने चंदन के पेड़ को काटकर ले गए। घटना के बाद जब सुबह चौकीदार ने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंचे और उसे बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिलासपुर क्षेत्र में चंदन चोर गिरोह लगातार सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी गिरोह को पकड़ने में नाकाम रही है। चोरों का यह दुस्साहसिक कदम सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि स्कूलों और सार्वजनिक परिसरों की सुरक्षा को मजबूत किया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

दर्दनाक- ऊना के गगरेट में एंबुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौके पर ही मौत 2 गंभीर रूप से घायल

Sat Sep 6 , 2025
एप्पल न्यूज़, ऊना/ कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर मरीज को लुधियाना डीएमसी ले जा रही एंबुलेंस मंघुवाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके […]

You May Like

Breaking News