IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बधाई- विक्रमादित्य सिंह अमरीन कौर के साथ विवाह बंधन में बंधे, प्रदेशवासियों के नाम दिया ये संदेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

बुशहर रियासत के वारिस हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. अमरीन कौर सेखों के साथ विवाह बंधन में बंधकर नया जीवन शुरू किया।

शादी का समारोह चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज “आनंद कारज” के अनुसार संपन्न हुआ। इस मौके पर परिवार के चुनिंदा सदस्य और करीबी लोग ही उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सादगी से रखा गया।

यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है; उनकी पहली पत्नी सुदर्शना सिंह चुंडावत से उनका तलाक हो चुका है। अमरीन कौर का संबंध चंडीगढ़ से है और उनके पिता सरदार जोतिन्दर सिंह सेकहों तथा माता ओपिन्दर कौर हैं।

विक्रमादित्य सिंह, जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं, वर्तमान में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विक्रमादित्य सिंह, PWD मंत्री का विवाह बंधन में बंधने के बाद प्रदेशवासियों के नाम संदेश

आज डॉक्टर अमरीन कौर के साथ जीवन के एक अहम नए अध्याय की शुरुआत करते हुए विवाह के पावन बंधन में प्रवेश कर रहा हूँ, इस शुभ अवसर पर मेरे पूज्य पिता राजा वीरभद्र सिंह जी की अनुपस्थिति हमेशा मेरे मन में रहेगी, उनका आशीर्वाद हर पल मेरे साथ है।

मेरे लिए हिमाचल के 75 लाख लोगों से बढ़कर कोई और परिवार नहीं, जीवन के हर पड़ाव पर आपका प्रेम, सम्मान और सहयोग मेरी सबसे बड़ी शक्ति रहा है।

आज जब मैं जीवनसाथी के साथ एक नया सफर शुरू कर रहा हूँ, मैं समस्त हिमाचलवासियों से अपनी खुशियों में भागीदारी की कामना, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद चाहता हूँ।

मेरे पूज्य पिता राजा साहेब का आशीर्वाद और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा; उनकी विरासत को दिल में संजोकर आगे बढ़ना मेरा संकल्प है।

मेरी इस यात्रा में हिमाचल का हर नागरिक मुझे अपने परिवार का सदस्य मानकर प्रेम और दुआ दे, यही मेरी शुभकामना है

शादी के इस पावन अवसर पर हिमाचल की इस बड़ी परिवार से दुआएं, आशीर्वाद और प्रेम की कामना करता हूँ।


Share from A4appleNews:

Next Post

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे चिट्टे- नकदी और गहनों संग गिरफ्तार

Tue Sep 23 , 2025
एप्पल न्यूज, नूरपुरजिला पुलिस नूरपुर ने नशा माफिया पर बड़ी चोट करते हुए थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया में छापेमारी कर एक महिला और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में नकदी, चिट्टा और सोने-चांदी के गहने भी बरामद किए हैं। जानकारी के […]

You May Like

Breaking News