IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जनगणना- 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ, रामपुर बुशहर के 10 राजस्व गांव चयनित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

उपमंडलीय जनगणना अधिकारी एवं उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) रामपुर, हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार के जनगणना आयुक्त तथा जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के चयनित क्षेत्रों में प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) तथा तत्पश्चात द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) का कार्य संपन्न किया जाएगा।

तहसील रामपुर के अंतर्गत 10 राजस्व गांव — कोशगर, रतनपुर, सनारसा, बसाहरा, करतोट, चदाली, कराई, जड़ीद, शाह एवं गशो — को प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य हेतु चयनित किया गया है।

यह कार्य 10 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में जनगणना चार्ज अधिकारी (तहसीलदार रामपुर) द्वारा नियुक्त जनगणना प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रत्येक घर में जाकर मकानों की जियो-ट्रैकिंग करेंगे तथा परिवारों से जनगणना विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में 34 प्रश्नों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।

प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को चार्ज अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

संग्रहित की जाने वाली प्रमुख जानकारियां

मकान की स्थिति एवं उपयोग (आवासीय, गैर-आवासीय या व्यवसायिक)

पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा की उपलब्धता

रेडियो, टीवी, फोन, वाहन आदि सुविधाओं की स्थिति

परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले खाद्यान्न एवं ईंधन का विवरण

उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) रामपुर, हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे जनगणना प्रगणकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा मांगी गई जानकारी सत्य, सटीक और निष्ठापूर्वक उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या विभाग के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

यह जानकारी केवल राष्ट्रीय नीतियों एवं जनकल्याण योजनाओं के निर्माण में उपयोग की जाएगी।

उन्होंने तहसील रामपुर के सभी निवासियों से अपील की है कि वे इस अवधि में घर पर उपलब्ध रहें और जनगणना प्रगणकों को सहयोग देकर देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में अपना अमूल्य योगदान दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

मेडिकल कॉलेज पर सुक्खू बोल रहे गली-गली झूठ, आंतरिक अंतर्कलह से जूझ रहे सुक्खू- रणधीर शर्मा 

Mon Nov 10 , 2025
कांग्रेस को भाजपा के विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की पुरानी बीमारी : रणधीर शर्मा  एप्पल न्यूज, शिमला श्री नैना देवी विधानसभा से विधायक वि मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सर्वविदित है कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन है। मगर या तो मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News