CM सुक्खू ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा से भेंट की

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश से जुड़ी परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को केन्द्र सरकार के समक्ष रखने तथा प्रदेश के विकास में सहयोग का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत केन्द्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास से जुड़ी परियोजनाओं सहित आयुष्मान भारत योजना में केन्द्रीय सहयोग का आग्रह किया।
जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने वित्त मंत्री से किया आग्रह, सेब अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए शत प्रतिशत "आयात शुल्क" लगाएं

Thu Jan 15 , 2026
एप्पल न्यूज़, दिल्ली/शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की पुरजोर वकालत की। उन्होंने बागवानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने विदेशी सेबों के बढ़ते आयात से […]

You May Like