सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दतनगर प्लांट में संयुक्त बैठक, दूध खरीद बंद करने का आदेश वापस लेने पर जताई खुशी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल किसान सभा, हिमाचल दूध उत्पादक संघ और मिल्क फेडरेशन दतनगर के प्रभारी के बीच मंगलवार को दतनगर प्लांट में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मिल्क फेडरेशन की ओर से प्रभारी ऋषि चंदेल, किसान सभा की ओर से राकेश सिंहा, डॉ. ओंकार शाद और देवकी नंद, जबकि दूध उत्पादक संघ की ओर से प्रेम चौहान, तुला राम, सुभाष और जागेश्वर उपस्थित रहे।


बैठक में हाल ही में मिल्क फेडरेशन द्वारा जारी दूध खरीद बंद करने के आदेश पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त आदेश को वापस ले लिया गया है, जिससे प्रदेश के हजारों दूध उत्पादकों को राहत मिलेगी और उनका आर्थिक नुकसान टल सकेगा।
किसान सभा और दूध उत्पादक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे भविष्य में भी दूध उत्पादकों के हितों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार या मिल्क फेडरेशन की ओर से दूध उत्पादकों के हितों के विरुद्ध कोई निर्णय लिया जाता है, तो दूध उत्पादक संघ प्रदेशभर के दूध उत्पादकों को संगठित कर उसके खिलाफ संघर्ष करेगा।
बैठक में दूध उत्पादन और विपणन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

2025 बैच के 8 HAS प्रोबेशनर अधिकारियों की मिली पहली नियुक्ति

Wed Jun 10 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने 2025 बैच के HPAS (प्रोबेशनर) अधिकारियों की पहली नियुक्ति/तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 9 जून 2026 को जारी आदेश में निम्न अधिकारियों को विभिन्न विकास खंडों में नियुक्त किया गया है: उमेश (HPAS-2025) – एसी (डेवलपमेंट)-कम-बीडीओ, राजगढ़, जिला सिरमौर।मोहित […]

You May Like

Breaking News