file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शिमला वन वृत्त में रिटायरी राजस्व अधिकारियों के अस्थायी पुनर्नियोजन हेतु 8 पदों के लिए 15 जुलाई तक मांगे आवेदन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

वन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य अरण्यपाल, शिमला वन वृत्त द्वारा सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों (नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी) से एक वर्ष की अवधि के लिए अस्थायी पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि 08 रिक्त पदों के तहत शिमला वन वृत्त में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का एक पद, शिमला वन मंडल (ग्रामीण) में सेवानिवृत्त पटवारी का एक पद, ठियोग वन मंडल में सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारी के एक-एक पद, रोहड़ू वन मंडल में सेवानिवृत्त कानूनगो का एक पद व सेवानिवृत्त पटवारी के दो पद तथा चौपाल वन मंडल में सेवानिवृत्त पटवारी के एक रिक्त पद को भरा जाएगा।


उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सेवाएं शिमला वन वृत्त के अंतर्गत वन भूमि की पैमाइश, अतिक्रमण प्रकरणों से संबंधित राजस्व एवं विधिक कार्यों के निष्पादन के लिए ली जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र, विस्तृत नियम व शर्तें मुख्य अरण्यपाल, शिमला के कार्यालय से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 से सायं 05 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित तिथि (15 जुलाई) तक आवेदन को पूर्ण रूप से भरकर मुख्य अरण्यपाल, शिमला के कार्यालय जमा करवा सकते हैं। 15 जुलाई के उपरांत प्राप्त और अपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
-०-

Share from A4appleNews:

Next Post

पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम में बोले पठानियां, आजादी के बाद अब तक सिर्फ 14 प्राइवेट मैम्बर बिलों को मिली है मंजूरी

Sat Jul 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित न्यू टाऊन कन्वेन्शन  सैंटर  और असैम्बली हाऊस कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधान सभा तथा लोक सभा सचिवालय की संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा 3 व 4 जुलाई, 2026 को पश्चिम बंगाल विधान सभा के  नव निर्वाचित सदस्यों के […]

You May Like

Breaking News