सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

नेरूवा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी अल्टो, 2 युवकों की मौके पर मौत

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

तहसील एवं थाना नेरूवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारली के दोछी के पास किरी–नाव सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अल्टो कार (नंबर HP08A-8441) अनियंत्रित होकर लगभग 100–200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान नरेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र अनंत राम, निवासी गांव दोछी, डाकघर रूसलाह, तहसील नेरूवा, जिला शिमला के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह लोक निर्माण विभाग (PWD) में मल्टीटास्क वर्कर के रूप में कार्यरत था। दूसरे मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र धाजू राम, निवासी चाड़चधार (धबास) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही नेरूवा थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

डेंटल कॉलेज शिमला का नाम होगा "राजीव गांधी डेंटल कॉलेज", हमीरपुर में 300 करोड़ से बनेगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर- CM

Sun Jul 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) के हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के चौथे वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि शिमला स्थित डेंटल कॉलेज का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला किया जाएगा। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News