IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

जगत नेगी ने किए 3.62 करोड़ के वैली ब्रिज के उदघाटन-शिलान्यास, बोले- किन्नौर के दूर दराज क्षेत्रों को संपर्क मार्गों से जोड़ कर मुख्य धारा में लाना हिमाचल सरकार की प्राथमिकता

2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 120 फीट लंबे बैली ब्रिज का शिलान्यास किया
1करोड़ 52 लाख रुपए की राशि से निर्मित 140 फीट लंबे पुल का उदघाटन किया

एप्पल न्यूज़, भाबा किन्नौर

11 दिवसीय जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास पर राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश सहित किन्नौर जिला के दूर दराज क्षेत्रों को संपर्क सड़क मार्गों से जोड़ कर मुख्य धारा में लाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। यह बात उन्होंने काफनू यांगपा-2 संपर्क सड़क मार्ग पर 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 120 फीट लंबे बैली ब्रिज का शिलान्यास करते हुए कही।
उन्होंने कहा की इस बैली ब्रिज के बन जाने से जहां क्षेत्र के लोगों को उनकी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में और अधिक सुविधा मिलेगी वहीं चिकित्सीय आपदा के समय अस्पताल पहुंचने के लिए भी आसानी होगी।

उन्होंने कफनू से यंगपा-1 के प्रवेश द्वार तक मोटरेबल-जीपेबल रोड़ बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की आम जनता की जन-समस्याएं को पूरा करने के संदर्भ में कहा कि सभी आवश्यक मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भावा खड्ड पर यंगपा से काफ़नू संपर्क मार्ग पर 1करोड़ 52 लाख रुपए की राशि से निर्मित 140 फीट लंबे पुल का उदघाटन कर इसे आम जनता को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के सर्वांगीण विकास व लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रति वचनबद्ध है। इसी दिशा में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान निःशुल्क दवाईयां बंद करने के निर्णय को बदलते हुए अब पूरे प्रदेश सहित जिला किन्नौर के लोगों को निःशुल्क दवाईयां उनके घर-द्वार के निकट उपलब्ध करवाई जा रही है।


बागवानी मंत्री ने भावनगर में 2 लाख सेब की पेटियों के लिए स्थापित किए जाने वाले सी.ए स्टोर के कार्य में तेजी लाई जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को शीघ्र इसका लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक बागवानी फसलों को तैयार करने का आवाह्न करते हुए कहा कि जिला में सेब के साथ-साथ अन्य फसलों की भी आपार संभावनाएं हैं जिससे जिला के मेहनतकश किसान व बागवान अपनी आय को दोगुना कर लाभान्वित हो सकते हैं।
राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कटगांव ग्राम पंचायत में आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगाँव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कटगांव में मिनी सचिवालय व खेल मैदान का भी शीघ्र निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला मंडल कटगांव व शांगों द्वारा एक रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा इन दोनों महिला मंडलों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए स्वैच्छिक निधि से 15-15 हजार रूपए देने की घोषणा की गई।
राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का यंगपा-2 के  86 वर्षीय पूर्व प्रधान लोंगू राम ने क्षेत्र सहित पूरे किन्नौर जिला की आम जनता की जरूरतों को पूरा करने व जिले के समग्र विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए उनका तह-दिल से आभार व धन्यवाद किया।
इससे पूर्व राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधानों, मंदिर कमेटियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों व रोड़ कमेटियों द्वारा पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया।
इसके उपरांत राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने हूरी गांव में लोगों की समस्याओं को सुना व सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपमण्डलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, जिला परिषद सदस्या चगांव मीरा देवी, महिला कांग्रेस की आशा, टी.एस.सी सदस्य बीर सिंह, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल, निदेशक हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक पिताम्बर दास व कांग्रेस प्रवक्ता सुखदेव नेगी, यंगपा-1 ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा नेगी, यंगपा -2 ग्राम पंचायत प्रधान ईश्वर चंद, कटगांव ग्राम पंचायत प्रधान शंकुतला, क्राबा ग्राम पंचायत प्रधान तेनजिन छोकित सहित अन्य उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू का ऐलान- हिमाचल में कॉरपोरेशन कर्मचारियों को भी मिलेगी "OPS" पुरानी पेंशन, बोले- मैं भी हूं सरकारी कर्मचारी का "पुत्र"

Sun May 28 , 2023
बाहरी राज्यों से बिजली खरीदने की प्रथा को 2 साल में करेंगे बंद एप्पल न्यूज़, धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लगभग डेढ़ लाख […]

You May Like

Breaking News