सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आपदा के दौरान मीडिया संचार एवं सूचना प्रबंधन पर शिमला में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA), राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आज “आपदा के दौरान मीडिया संचार एवं सूचना प्रबंधन” विषय पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य आपदा की स्थिति में मीडिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना, संकट के दौरान समन्वित जनसंचार, जिम्मेदार रिपोर्टिंग, सही एवं प्रमाणिक जानकारी के प्रसार तथा सूचना प्रबंधन के संबंध में मीडिया कर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार के निदेशक-सह-विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) श्री निशांत ठाकुर तथा अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) श्री सुनील वर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान श्री हृदयेश जोशी एवं श्री मयंक अग्रवाल ने विभिन्न तकनीकी सत्रों का संचालन किया। उन्होंने आपदा के समय प्रभावी मीडिया संचार, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग, अफवाहों की रोकथाम, सूचना के सत्यापन तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम के अंत में मीडिया समन्वय एवं आपदा के दौरान प्रमाणिक एवं आधिकारिक जानकारी के प्रभावी प्रसार को लेकर एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागी पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया।
इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न हितधारकों और मीडिया के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने तथा आपदा के समय आमजन तक समयबद्ध, सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

नितिन गडकरी से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी सौगात

Thu Aug 6 , 2026
एप्पल न्यूज़, नई दिल्ली/शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से नई दिल्ली में मुलाकात कर प्रदेश की विभिन्न सड़क एवं पुल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 […]

You May Like

Breaking News