IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- चंबा के तीसा में कार हादसा, सास और दामाद की मौत, एक घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, तीसा चंबा

चंबा जिले की तीसा उपमंडल में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, जो कई महीनों बाद मायके लौटी थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और मां-बेटी का बहुप्रतीक्षित मिलन अधूरा रह गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक कार तीसा के कुट गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार दामाद और सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मृतकों में दामाद और सास शामिल हैं, जिनकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

दुर्घटना में घायल महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ब्रेक फेल या चालक द्वारा नियंत्रण खोना मानी जा रही है।

गांव में पसरा मातम

इस हादसे से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। बताया जा रहा है कि मृत महिला अपनी बेटी से मिलने जा रही थी, जो शादी के बाद पहली बार मायके लौटी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

एसडीएम तीसा ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क की खस्ता हालत और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का शिमला आगमन पर गरिमापूर्ण अभिनन्दन

Fri Jun 6 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज शिमला के अन्नाडेल हेलीपेड पहुंचने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गरिमापूर्ण अभिनन्दन किया।इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे। […]

You May Like

Breaking News