उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का शिमला आगमन पर गरिमापूर्ण अभिनन्दन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज शिमला के अन्नाडेल हेलीपेड पहुंचने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गरिमापूर्ण अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।


जीओसी-इन-सी (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने उप-राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
प्रदेशवासियों की ओर से राज्यपाल ने उप-राष्ट्रपति को पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रदेश के प्रवास के दौरान उप-राष्ट्रपति राजभवन में ठहरेंगे और शनिवार को उनका सोलन का दौरा प्रस्तावित है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"रोजगार गारंटी" के तहत सरकारी क्षेत्र में 20 हजार पद भरने की प्रक्रिया जारी- विक्रमादित्य

Fri Jun 6 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृतसंकल्प है और इसी उद्देश्य से सरकारी क्षेत्र में लगभग 20 हजार पद भरने की प्रक्रिया जारी है।  विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम […]

You May Like

Breaking News