सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

HPRCA ने सहायक स्टाफ नर्स पद के चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 20 अगस्त तक दिया अंतिम मौका

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा सहायक स्टाफ नर्स (पोस्ट कोड 25026) के लिए चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
विभाग के अनुसार, जिन चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तथा 1 अगस्त 2026 को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय, एचपीएओ कॉम्प्लेक्स, ब्लॉक नंबर-18, कुसुम्पटी, शिमला में पूरी नहीं हो पाई थी, उन्हें एक और अवसर प्रदान किया गया है।


ऐसे सभी अभ्यर्थी अब 20 अगस्त 2026 तक सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।


विभाग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी प्रमाण-पत्र एवं संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। निर्धारित अवधि के बाद दस्तावेज सत्यापन का अवसर मिलने को लेकर कोई जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में नहीं दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जनगणना के दूसरे चरण में 40 प्रश्नों के तहत होगी सूचना एकत्रित, बताओ कितने मोबाईल और बैंक खाते- दीपशिखा शर्मा

Thu Aug 13 , 2026
भारतीय जनगणना 2027 के दूसरे चरण को लेकर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच का बचत भवन में आयोजनभारतीय जनगणना 2027 के दूसरे चरण को लेकर दो दिवसीय  एप्पल न्यूज़, शिमला जिला स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा बैच बचत भवन में वीरवार को आरंभ हुआ। इस मौके पर निदेशक जनगणना निदेशालय दीपशिखा […]

You May Like

Breaking News