IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह का जयराम को चैलेंज- दम है तो अपने नाम पर चुनाव जिताकर दिखाएं, जनता के दिलों में बसते हैं वीरभद्र सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला का चुनाव प्रचार थम गया है। आखिरी दौर के प्रचार में दोनों दल पूरा जोर लगा रहे हैं। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने भी विपक्ष पर निशाना साधा और निगम में अब असल में डबल इंजन की सरकार बनने की बात कही है।

विक्रमादित्य ने पांच सालो में सभी गारंटियों को पूरा करने के साथ ही स्मार्ट सिटी में पैसों की बर्बादी की जांच करने को कहा है। विक्रमादित्य ने कहा कि एमसी में काबिज होने के बाद इसकी जांच की जाएगी।

विक्रमादित्य ने कहा कि जयराम डबल इंजन की बात करते थे लेकिन कांग्रेस उनसे ज्यादा पैसा दिल्ली से लेकर आएंगे मोदी सरकार से लेकर आएंगे और विकास का मॉडल हिमाचल में लेकर आएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर को चैलेंज दियाऔर कहा कि दम है तो अपने नाम पर नगर निगम चुनाव जिताकर दिखाएं पता चल जायेगा जनता में क्या स्थिति है। निगम चुनाव भी मोदी के नाम पर लड़ रहे हैं।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की फोटो कहा लगानी है ये भाजपा तय नहीं करेगी। वे सबके दिलों में बसते हैं। मैं खुद उनके अक्स के रूप में जनता के सामने हूं।

Share from A4appleNews:

Next Post

याद रहे भाजपा ने तो जनता को वोट देने से भी महरूम कर दिया था, अब शिमला की जनता कांग्रेस को ही समर्थन देगी, 800 करोड़ से अंडर ग्राउंड होगी केबल- अनिरुद्ध सिंह

Mon May 1 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति डराने धमकाने और शराब बांटकर वोट बटोरने की है।भाजपा की मेयर रही महिला की गाड़ी से शराब पकड़ी गई और बेटे पर FIR हुई है तो बताएं भाजपा भी तो उसी का अनुसरण करेगी।उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News