राज्यपाल आर्लेकर ने क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उत्सव का यह अवसर समाज में शांति और भाईचारा लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व मानवता के प्रति प्रेम का संदेश देता है और सभी को करुणा, नेकी और धर्म परायण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि क्रिसमस की सच्ची भावना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और निराश लोगों के जीवन में आशा का संचार करने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कामना की कि यह अवसर समाज में दयालुता की भावना पैदा करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुने गए नेता विपक्ष

Sun Dec 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क शिमला में संपन्न हुई इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावडे पर्यवेक्षक के रुप में सम्मिलित है।बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे उपस्थित रहे।मंगल पांडे ने […]

You May Like

Breaking News