सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में खनेरी के पास सतलुज किनारे गिरी कार, क्रेशर कर्मी की मौत

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर के खनेरी के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस स्थान के समीप हुआ, जहां रामपुर नगर का कूड़ा-कचरा डंप किया जाता है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-05 से एक ऑल्टो-800 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए सतलुज नदी के किनारे जा पहुंची।
हादसे में गसो-तांगनू निवासी राजेश मेहता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजेश मेहता खनेरी स्थित एक क्रेशर में काम करता था और सोमवार को खनेरी से झाकड़ी की ओर वापस जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार नंबर HP 06B-4441 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार के गहरी खाई में गिरने के कारण शव तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। NDRF की टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालने का अभियान चलाया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंडीगढ़–शिमला–रामपुर बुशहर "हेलीटैक्सी सेवा" जल्द शुरू होने की उम्मीद

Mon Aug 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहररामपुर क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई संपर्क को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। चंडीगढ़–शिमला–रामपुर हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने की संभावना है। रामपुर हेलीपोर्ट में सेवा शुरू करने से पहले ट्रायल और प्रशिक्षण के तहत लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रामपुर […]

You May Like

Breaking News