रामपुर बुशहर के रचोली में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 मामलों में 13 ग्राम चिट्टे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान दो अलग-अलग मामलों में करीब 13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में पुलिस टीम ने 5 सितंबर 2026 को रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान कमलवीर (34) पुत्र राम कुमार, निवासी गांव ठोल इस्लामाबाद, डाकघर इस्लामाबाद, तहसील शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 91/2026, दिनांक 05.09.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


वहीं, दूसरे मामले में इसी क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह (30) पुत्र दरबार सिंह, निवासी गांव व डाकघर जोली, तहसील डेराबसी, जिला एस.ए.एस. नगर, पंजाब तथा राजा नेगी (30) पुत्र जगदीश नेगी, निवासी गांव व डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 92/2026, दिनांक 05.09.2026, धारा 21 व 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई के स्रोत और इनके संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगामी जांच जारी है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए मामलों की गहनता से जांच की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जापान के शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए 44 इंजीनियरिंग छात्र, CM ने दी शुभकामनाएं, मेडिकल कालेजों के विद्यार्थियों को भी भेजेंगे विदेश

Sun Sep 6 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बी.टेक. के 44 मेधावियांे को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण-2026 के लिए वर्चुअल माध्यम से रवाना किया और विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 12 […]

You May Like

Breaking News