मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की बैठक के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन

एप्पल न्यूज़, शिमला
वार्षिक बजट (2020-21) में विधायकों की प्राथमिकता के निर्धारण के लिए विधायकों की दो दिवसीय बैठकों के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। ये बैठकें 7 और 8 जनवरी, 2020 को आयोजित होंगी जिनकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे।
7 जनवरी, 2020 को सायं 2ः00 से 4ः30 बजे तक जिला सोलन, सिरमौर तथा शिमला और सायं 5ः00 से 8ः00 बजे तक जिला मण्डी और किन्नौर जिलों के विधायकों की बैठक आयोजित होंगी। 8 जनवरी, 2020 को प्रातः 10ः30 से 1ः30 बजे तक जिला कांगड़ा, कुल्लू व बिलासपुर तथा दोपहर 2ः00 से सायं 5ः00 बजे तक जिला चम्बा, ऊना, हमीरपुर व लाहौल-स्पीति की बैठकें आयोजित होगी। 
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2020-21 की विधायक प्राथमिकता के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मुख्य विकास क्षेत्रों जैसे सड़कें एवं पुल, लघु सिंचाई तथा पेयजल की प्राथमिकता आमंत्रित की जाएगी। इन बैठकों में विधायकों से वर्ष 2020-21 के लिए मित्तव्ययता के उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के सन्दर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने के लिए प्रशिक्षित व प्रतिभा सम्पन्न मानव संसाधन की आवश्यकताः मुख्यमंत्री

Fri Jan 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने और आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए प्रतिभा सम्पन्न और प्रशिक्षित मानव संसाधन की आवश्यकता है तथा इसमें शिक्षा का महत्व और भी बढ़ जाता है। वह आज यहां राजकीय महाविद्यालय चैड़ा मैदान में […]

You May Like

Breaking News