दुःखद- देवभूमि में एक दिन में 3 नए कोरोना पॉजिटिव, 38 पहुंची पॉजिटिव की संख्या

5

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर
हिमाचल में भी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस के तीन नए मामले आए हैं। देर रात चंबा में एक और हमीरपुर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 38 हो गई है। चंबा के भटियात से टांडा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे 70 सैंपलों में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। एक सैंपल पुन: जांच के लिए भेजा जाएगा। संक्रमित युवक को क्वारंटीन सेंटर से टांडा भेज दिया है।

सीएमओ चंबा राजेश गुलेरी ने इसकी पुष्टि की है। 27 मार्च को उक्त युवक पंजाब के डेराबस्सी से लौटा और पुलिस से उलझने के बाद सीधे घर पहुंच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। एक मार्च को जब सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के आदेश दिए तो ग्रामीण ने युवक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दी। इसके बाद इस युवक को थुलेल में क्वारंटीन किया गया। यहीं पर भटियात के ही पंजाब से लौटे पर उस युवक को क्वारंटीन किया गया था, जिसकी दो दिन पहले सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वहीं, हमीरपुर जिले से 12 सैंपल जांच के लिए टांडा भेजे गए थे, जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव है। डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने इसकी पुष्टि है। जानकारी के अनुसार महिला और पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों के सैंपल हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से जांच के लिए टांडा भेजे गए थे। एक कोरोना पॉजिटिव नादौन और दूसरा हमीरपुर के वार्ड नंबर सात का बताया जा रहा है। हिमाचल में शुक्रवार को रिकॉर्ड 393 सैंपल लिए गए। सबसे ज्यादा 236 सैंपल टांडा में लिए गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

नड्डा का हिमाचल भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्र, संकट मोचक की तरह कर रहे हैं कार्य

Sat Apr 18 , 2020
हिमाचल में भाजपा द्वारा 1,14,89,267 रुपये पीएम केयरस और 3,12,99,223 रुपये सीएम कोविड फंड-19 में जमा एप्पल न्यूज़, शिमला – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा किए गए कार्यो […]

You May Like

Breaking News