file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- सीएम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां ओक ओवर में शिमला नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मचारी कोरोना महामारी के दृष्टिगत स्वच्छता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे राज्य में वायरस के खिलाफ प्रभावित तरीके से लड़ने में मदद मिल रही है।

\"\"

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, दस्तानें इत्यादि प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ आवश्यक सेवाएं दे रहे अग्रणी कार्यकर्ता जैसे डाॅक्टर, नर्सें, पुलिस कर्मचारी, आशा वर्कर्ज, आंगनवाड़ी और स्वच्छता कर्मचारियों की कोरोना के कारण मृत्यु होने की स्थिति में सरकार उनके परिजनों को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर प्रदान करेगी।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, नगर निगम शिमला आयुक्त पंकज राय संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

थेंक्यू हिमाचल- कोविड-19 फंड में 24 मार्च से 21 अप्रैल तक मिला 20,16,64000 रुपये दान

Tue Apr 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च, 2020 को राज्य सरकार द्वारा हि.प्र. कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड में राज्य के लोगों ने भरपूर योगदान दिया है […]

You May Like

Breaking News