एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च, 2020 को राज्य सरकार द्वारा हि.प्र. कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड में राज्य के लोगों ने भरपूर योगदान दिया है और 21 अप्रैल, 2020 तक इस फंड में 20 करोड़ 16 लाख 64 हजार रुपये एकत्रित हो चुके हैं।
जय राम ठाकुर ने इस फंड में लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
मुख्यमंत्री ने समाज के सम्पन्न वर्ग से इस फंड में उदारता से दान करने का आग्रह किया तथा कहा कि यही मानवता की असली सेवा होगी।


8.6.26 SJVN CORP AD ENG
8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
Next Post
हिमाचल सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न रियायतें देने का लिया निर्णय
Tue Apr 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां कहा कि राज्य सरकार ने देश में कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश के औद्योगिक, वाणिज्यिक, पर्यटन व कृषि सहित अन्य बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न रियायतें देने का निर्णय लिया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि फरवरी 2020 की खपत के लिए […]







