IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सदन की गरीमा का जिसको नहीं ज्ञान वो मुझसे पूछा रहा प्रश्न, खुद मिंया फजीह़त, दूसरों को नसीह़त- सुरेश कश्यप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

आगामी लोकसभा चुनावों में शिमला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेश कश्यप जी ने आज ठियोग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से आशीर्वाद लिया तथा समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि सदन में झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री सुक्खू जो आए दिन हर मंच से जनता की भावनाओं को भड़काने के लिए झूठ बोलते हैं, वे अपने गिरेबान में झांके।

सियासत मुद्दों और तथ्यों से चलती है न कि स्टेज़ पर घड़याली आंसू बहाकर और झूठी बातें जनता को सुनाकर। सांसद ने मुख्यमंत्री सुक्खू को उनके बयान पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में 83 प्रश्न उठाए, जिसमें से 16 पर बहस में हिस्सा लिया, जबकि 2 साल कोविड़ के कारण सदन की कार्यवाई नहीं हो पाई थी।

ज़ीरो ऑवर में 27 मुद्दे उठाए। उसके बाद शायद मुख्यमंत्री को जानकारी नहीं होगी कि प्रश्न बैलेट के माध्यम से निकलते हैं, परन्तु कम समय में भी मैंने अपनी जनता के प्रश्नों को सदन के पटल पर रखा।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को स्पष्टिकरण देना मेरा मकसद नहीं है बलकि जो दुष्प्रचार मेरे बारे में किया जा रहा हैं उसकी जानकारी अपनी जनता को देना अपना कर्तव्य समझता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी नेताओं को अपने समान झूठ बोलने वाला समझते हैं। प्रदेश की जनता को 10 गारंटियों के नाम पर झूठ बोलकर ठगा फिर उन गारंटियों को ठण्डे बस्ते में डाल दिया।

आज जब लोकसभा चुनाव सामने है तो फिर वह चुनावी जिन्न सामने आ गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 के नाम पर ठगने वाले चुनाव के दौरान कहते थे कि 18 से 59 वर्ष की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये दिया जाएगा, परन्तु आज न बज़ट का प्रावधान किया और न ही इस योजना को पहली कैबिनेट में शुरू किया।

मात्र लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाहौल-स्पीति में इसकी घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की महिला शक्ति को यह बताने का कष्ट करें कि लाहौल-स्पीति में 15 हजार के करीब महिलाएं हैं फिर मात्र 1106 महिलाओं को ही यह लाभ दिया गया।

मुख्यमंत्री की घोषणा पहली कैबिनेट में हर महिला को 1500 रूपए देने की थीं, आज उस घोषणा को शर्तों में बांधा जा रहा है और महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है कि हम सभी महिलाओं को 1500 रूपए दे रहें हैं।

कांग्रेस पार्टी की सरकार की झूठ बोलने की आदत हैं और हमेशा से झूठ बोल कर जनता को भ्रमित करने का काम करती हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू कितना झूठ बोलते है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हांने अपने घोषणा पत्र को ही झूठा बता दिया और सदन की गरीमा को ठेस पहुंचाते हुए सदन में झूठ बोला कि हमने युवाओं को पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरीयां देने की कोई बात की हैं।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय के पढ़ने पर यह बात समानीय सदन को पता चली कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू कितना नीचे गिर सकते हैं।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि मैंनें मोदी सरकार की मदद से शिमला संसदीय क्षेत्र में उत्तम कार्य किए है जो की अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

आईआईएम धौलाकुआं जिला सिरमौर के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत राशि 309 करोड़ है, मेडिकल कॉलेज नहान भवन की स्वीकृत राशि 370 करोड़, रेणुका बिजली डैम की स्वीकृत राशि 6946.99 करोड़, ग्रीन कॉरिडोर एन. एच. 707 पांवटा साहिब – राजवन शिलाई हाटकोटी के लिए स्वीकृत राशि 1426 करोड़, राष्ट्रीय केंद्र रोग नियंत्रण लैब के 3 कमरे भी स्वीकृत हो चुके हैं।

मेडिकल डिवाइस पार्क नालागड़ 5000 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन 1540.15 करोड़, सुन्नी पावर प्रोजेक्ट 382 मेगावॉट 2614.51 करोड़, परमाणु शिमला फोरलेन 2730 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी फोर लेन 452 करोड़, सीपेट बद्दी 46 करोड़, 54 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ठियोग बाईपास और अनेकों काम किए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

लोकसभा और विधानसभा के उप-चुनावों के लिए कुल 84 नामांकन, 8 महिलाएं भी मैदान में उतरी

Wed May 15 , 2024
संसदीय क्षेत्रों के लिए 51 (पांच महिला उम्मीदवार) तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए 33 नामांकन (तीन महिला), छठे दिन आज 27 नामांकन दाखिल एप्पल न्यूज, शिमला निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी कि संसदीय चुनाव व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप-चुनाव के लिए छठे दिन […]

You May Like

Breaking News