कोरोना तनाव दूर करने को सुशीला वर्मा सीखा रही योग की बारीकियां

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चमन शर्मा आनी

कोरोना संक्रमण के खौफ में जी रहे लोगों के मन से कोरोना के डर को बाहर निकालने के लिए और लोेगों को निरोग रखने के लिए दलाश के रमोही कि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ट्रिपल एच सुशीला वर्मा लोगों को योग की क्रियाएं करवा रही है ।

\"\"


ग्रामीण योग क्रियाएं करके उत्साहित दिख रहे हैं ।
बता दें कि कोविड-19 महामारी की चेन को रोकने के लिए किए गए लाक डाउन से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है। दिनचर्या को दुरूस्त करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के बेटी ने योग एवं प्राणायाम के माध्यम से गांव के बच्चों,बूढ़ों व महिलाओं के लिए एक प्रतिदिन सुबह योग की अलख जगाई है।

प्रशिक्षक एवं योग साधिका सुशीला वर्मा ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के कारण आज विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है। इस विषम परिस्थिति में आपसी सहयोग के साथ-साथ उत्साह वर्धन की भी जरूरत है।

इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा। इसके लिए हमें नियमित योग प्राणायाम, आसन करना होगा। उन्होंने कहा कि योग द्वारा ही हम कोरोना को हरा सकते हैं और इस वैश्विक महामारी में भारत को विजयी बना सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

उपायुक्तों को पंचायती राज व शहरी स्थानीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश

Fri May 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला उपायुक्तों को पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ उचित समन्वय बनाए रखना चाहिए, ताकि वह अपने संबंधित क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के आगमन के बारे में अग्रिम जानकारी प्रदान कर सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम […]

You May Like

Breaking News