प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश के बाद ही खुलेंगे धार्मिक संस्थान

9
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच बंद चिंतपूर्णी मंदिर सहित जिला के अन्य सभी धार्मिक संस्थान अभी नहीं खुलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से अभी तक मंदिर तथा अन्य धार्मिक संस्थान आम जनता के लिए खोलने के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। सरकार से आवश्यक निर्देश मिलने के उपरांत जिला प्रशासन ऊना पहले अपनी तैयारियां पूरी करेगी, उसके बाद ही धार्मिक संस्थान खोलने का निर्णय लिया जाएगा, ताकि लोगों के लिए उचित व्यवस्था बनाई जा सके।

\"\"
Bhimakali Temple Sarahan Bushahr

डीसी ने कहा कि कोरोना वायरस एक नई तरह की चुनौती है तथा इस चुनौती से निपटने के लिए पहले धार्मिक संस्थानों में लोगों के जाने संबंधी प्रोटोकॉल तय किए जाएंगे, फिर उन दिशा-निर्देशों को पालन करते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक संस्थानों में प्रवेश होने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है लेकिन कोई भी मंदिर, मस्जिद तथा गुरूद्वारों सहित अन्य धार्मिक संस्थानों में जाने की जल्दबाजी न करे। जब तक जिला प्रशासन ऊना सभी धार्मिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं देता, तब तक मंदिरों में ना जाएं। 

संदीप कुमार ने कहा कि यह निर्णय आम जनता के हित में है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला ऊना की समस्त जनता ने जिला प्रशासन के निर्णयों का सम्मान करते हुए अनुशासन में रहकर पालन किया है और आगे भी ऐसी ही उम्मीद है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

TCP के दायरे में किए गए गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार - भारद्वाज

Mon Jun 8 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला   मंत्रिमण्डल द्वारा गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के दायरे में किए गए गावं के नियमानुसार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कुफरी के चीनी बंगला में नगर नियोजन अधिनियम के दायरे में आए गांवों को अधिनियम […]

You May Like

Breaking News